फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी विद्यालय में की तालाबंदी

ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी विद्यालय में की तालाबंदी

Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
Almora Updated Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मौलेखाल। विद्यालय का नाम पूर्ववत करने की मांग को लेकर तड़ी के ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी विद्यालय में तालाबंदी की। जिस कारण विद्यालय में पढ़ाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों को बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है। क्योंकि वार्ता के लिए अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने वृहद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर तालाबंदी कर दी। जिसके चलते बच्चों की दूसरे दिन भी छुट्टी रही। सभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में विद्यालय का नाम हाईस्कूल तड़ी टुकनोली था, 2005 में उच्चीकरण के बाद विद्यालय का नाम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुकनोली कर दिया गया और तड़ी गांव का नाम गायब कर दिया गया। नाम पूर्ववत करने की मांग को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के नुमाइंदों के दरवाजे खटखटाए गए, लेकिन कहीं से भी सार्थक पहल नहीं हो रही है। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक इस संबंध में सार्थक कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर चिंतामणि, भीम सिंह, रमेश चंद्र, प्रेम उपाध्याय, राधा देवी, महेंद्र सिंह चौधरी, मदन सिंह, शिवेंद्र सिंह, मोहन राम, भक्तदर्शन सिंह, पूरन सिंह, भागीरथी देवी, परुली देवी, गंगा देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed