{"_id":"113-66930","slug":"Almora-66930-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म
Almora
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमेश्वर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 35 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बारात में आई 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने बालिका को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अल्मोड़ा भेजा है। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
पुलिस ने बताया गत दिवस हवालबाग ब्लाक के एक गांव से वन-डे बारात सोमेश्वर तहसील के अंतर्गत एक गांव में आई थी। पंचगांव निवासी हरीश राम (35) पुत्र दीवान राम आर्य भी बाराती था। पुलिस के मुताबिक शाम को जब बारात लौटी तो हरीश राम एक 13 वर्षीय बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। पथरिया सड़क से पंचगांव करीब डेढ़ किमी की दूरी पर स्थित है। शाम को जब सभी बाराती घर लौट गए तो मौका पाकर रास्ते में हरीश राम ने बालिका को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी और फिर हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुराचार करने के बाद आरोपी बालिका को रात में वापस सोमेश्वर-अल्मोड़ा मार्ग में पथरिया के पास छोड़कर फरार हो गया।
इस बीच एक दुकानदार ने बालिका को वहां देखा और मनान तक छोड़ा। इस बीच बालिका के परिजन भी उसे खोजते हुए वहां पहुंच गए। दुकानदार ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घर जाकर बालिका ने आप बीती परिजनों को बताई। इसके बाद शुक्रवार को बालिका की मां ने पुत्री के साथ दुराचार होने की प्राथमिकी सोमेश्वर थाने में दर्ज कराई। बालिका के पिता बीमार हैं। इसके बाद सोमेश्वर पुलिस ने पंचगांव से आरोपी हरीश राम को धारा 363 और 376 में गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।