फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पीपीपी मोड में संचालित होगा आईटीआई

पीपीपी मोड में संचालित होगा आईटीआई

Fri, 22 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
Almora Updated Fri, 22 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में स्थित पं. जनार्दन जोशी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की दशा सुधरने की उम्मीद है। पीपीपी मोड में बजाज आटो लि. पंतनगर के सहयोग से संस्थान में फीटर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर ट्रेड शुरू होंगेे। प्रशिक्षण लेने के उपरांत युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नए ट्रेड शुरू करने को लेकर कंपनी के अधिकारियों की टीम ने गत दिवस संस्थान का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर संचालित किए जा रहे राजकीय आईटीआई बदहाल अवस्था में हैं। आईटीआई में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए जरूरी उपकरण,अनुदेशकों का अभाव है। इससे युवाओं को स्तरीय प्रशिक्षण नहीं मिल पाता है और रोजगार की प्रतिस्पर्धा में वह पिछड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में स्थित पं. जनार्दन जोशी आईटीआई में वर्तमान में सिलाई, कढ़ाई और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड चल रहे हैं। शासन ने जनार्दन आईटीआई के उच्चीकरण के लिए पीपीपी योजना के अंतर्गत बजाज आटो लि. पंतनगर को भागीदार के रूप में चयनित किया है। संस्थान को संचालित करने के लिए इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट सोसाइटी (आईएमसी सोसाइटी) भी बनाई है। कंपनी के सीनियर मैनेजर सपोर्ट सर्विसेज आशीष शर्मा आईएमसी के चेयरमैन बनाए गए हैं। गत दिवस श्री शर्मा के अलावा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने संस्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री शर्मा ने बताया कि संस्थान में फीटर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इन ट्रेडों को संचालित करने के लिए पर्याप्त भवन उपलब्ध हैं। हालांकि भवन अच्छी स्थिति में नहीं हैं। दिसंबर से नए ट्रेड खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यहां प्रशिक्षण के लिए आधुनिक उपकरण, मशीन और अनुदेशकों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद दक्ष युवाओं को कहीं भी रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed