फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ब्लाक प्रमुख के 11 में से छह पद महिलाओं के हिस्से गए

ब्लाक प्रमुख के 11 में से छह पद महिलाओं के हिस्से गए

Thu, 21 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
Almora Updated Thu, 21 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पंचायत के विभिन्न पदों के लिए परिसीमन का इंतजार समाप्त हो गया है। प्रशासन ने क्षेत्र प्रमुख, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत आदि पदों पर परिसीमन संबंधी सूचना जारी कर दी है। ब्लॉक प्रमुख के 11 पदों में से छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। परिसीमन की घोषणा के बाद संभावित दावेदारों की भी सरगर्मी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में क्षेत्र प्रमुख की 11, जिला पंचायत की 48, क्षेत्र पंचायत की 405 और ग्राम पंचायत (प्रधान) की 1158 सीटें हैं। पंचायत अधिनियम के मुताबिक सभी पदों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित करना संवैधानिक बाध्यता है। महिलाओं के लिए रिजर्व 50 फीसदी पदों में से भी अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं का कोटा निर्धारित किया जाता है।
विज्ञापन

हवालबाग ब्लॉक में बीडीसी के 40 पद हैं। इनमें से अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए छह, अनुसूचित जाति के लिए पांच, ओबीसी महिला के लिए एक, 13 पद महिला अनारक्षित और 15 सीटें अनारक्षित हैं। भैंसियाछाना के 21 पदों में से अनुसूचित जाति महिला-तीन, अनुसूचित जाति-तीन, अन्य महिला आरक्षित-8 और सात पद अनारक्षित हैं। धौलादेवी की 40 सीटों में से अनुसूचित जाति महिला-छह, अनुसूचित जाति-पांच, आबीसी महिला-एक, अन्य महिला आरक्षित-13 और 15 सीटें अनारक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लमगड़ा की 40 सीटों में से अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जाति के लिए पांच-पांच, ओबीसी महिला-एक, अन्य महिला आरक्षित-14 और 15 पद अनारक्षित किए गए हैं। ताड़ीखेत ब्लॉक की 40 सीटों में से अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जाति के लिए पांच-पांच, ओबीसी महिला-एक, अन्य महिला आरक्षित-15 और 15 पद अनारक्षित किए रखे हैं। चौखुटिया की 39 सीटों में से अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जाति के लिए चार-चार, ओबीसी महिला-दो, ओबीसी-एक, 14-14 सीटें अन्य महिला और अनारक्षित की गई हैं।

द्वाराहाट की 40 में से अनुसूचित जाति महिला-06, अनुसूचित जाति-05,ओबीसी महिला-एक,अन्य महिला आरक्षित-13 और 15 सीटें अनारक्षित हैं। सल्ट की 40 में से अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जाति के लिए 04-04,ओबीसी महिला-एक,अन्य महिला आरक्षित-15 और 16 अनारक्षित सीटें हैं। स्याल्दे की 39 में से अनुसूचित जाति महिला और अनुसूचित जाति के लिए 03-03, ओबीसी महिला, ओबीसी वर्ग एक-एक अन्य महिला आरक्षित-16 और 15 अनारक्षित सीटें हैं। भिकियासैंण की 30 सीटों में से अनुसूचित जाति महिला-03, अनुसूचित जाति, ओबीसी महिला, ओबीसी वर्ग के लिए एक-एक पद रिजर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed