फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ‘खोल दे माता खोल भवानी, धरम केवाड़ा’

‘खोल दे माता खोल भवानी, धरम केवाड़ा’

Wed, 20 Nov 2013 05:46 AM IST
Almora
Almora Updated Wed, 20 Nov 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी डीनापानी में आयोजित तीन दिवसीय श्री गैराड़ गोलू लोक महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं द्वारा पेश झोड़ा नृत्य ने समां बांध दिया।
विज्ञापन

जाखसौड़ा, सल्ला डीनापानी की महिलाओं ने झोड़े ‘खोल दे माता खोल भवानी, धरम केवाड़ा’ की आकर्षक प्रस्तुति दी। दीपक सिराड़ी ने ‘ओ चौघाणी गोलू देवा, देवा तेरी पूजा करूं लो’, हर सिंह बिष्ट ने ‘सीता राम सीता राम‘ भजन गाकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा श्री गैराड़ विद्या मंदिर कफड़खान, कन्या जूनियर हाईस्कूल सल्ला, जीआईसी डीनापानी, कसारदेवी विद्यापीठ, ज्ञानोदय बाल आदर्श पाठशाला डीनापानी, न्यू इंसपाइरेशन पब्लिक स्कूल कफड़खान के बच्चों ने लोकनृत्य, गीत पेश किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सोमेश्वर के विधायक अजय टम्टा ने जीआईसी डीनापानी में फर्नीचर के लिए सवा लाख, शिवालिक सेवा समिति के मंच निर्माण की मांग पर सवा लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। उन्होंने इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए भवन निर्माण को आगणन प्रस्तुत करने को कहा। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गीत एवं नाट्य प्रभाग के निदेशक प्रेम मटियानी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर अतिथियों के अलावा नंदी पिलख्वाल, देवकी भोज, तुलसी देवी को भी सम्मानित किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह मेहता ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर देव सिंह पिलख्वाल, जुगल पेटशाली, महेंद्र बजेठा, कुंदन मेहरा, कुंदन मेहता, दर्शन भोज, वीरेंद्र भोज, चामू मेहता, प्रधानाचार्य एमडी चौबे, एनसी पुजारी, बीडी बांडे, सीसी पांडे, एलएम बोरा, पीके जोशी, केएस रावत, डा. जीसी जोशी, बीएस मेहता, बीएस भट्ट, अतुल सांगा आदि उपस्थित थे। संचालन चंद्रकांत तिवारी और सुशील मेहता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed