फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   26 को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे ग्राम प्रहरी

26 को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे ग्राम प्रहरी

Wed, 20 Nov 2013 05:45 AM IST
Almora
Almora Updated Wed, 20 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा सुध नहीं लिए जाने पर जिला ग्राम प्रहरी संगठन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्राम प्रहरी संगठन जिला इकाई ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने और नियमितीकरण करने की मांग उठाई है। उन्होंने 26 नवंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा फरवरी 2004 में जारी शासनादेश के तहत राजस्व और रेगुलर पुलिस के सहयोग के लिए प्रत्येक गांव में ग्राम प्रहरी नियुक्त किए हैं, लेकिन उन्हें मात्र 500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। इससे परिवार का गुजारा संभव नहीं है। संगठन ने निर्णय लिया है कि दो सूत्रीय मांग को लेकर 26 नवंबर को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष श्याम सिंह मेहरा, सचिव पूरन सिंह रावत, पूरन चंद्र मिश्रा, खीम गिरि, कृपाल सिंह, महेश राम, आनंद सिंह, रमेश सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल राम, भूपाल राम, पूरन सिंह, श्याम सिह, हरीश चंद्र सिंह, राम लाल, बहादुर सिंह, बालम सिंह, हिम्मत सिंह, मदन मोहन पांडे, केशव राम, भगीत राम, मोहन सिंह खुशाल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed