{"_id":"113-66603","slug":"Almora-66603-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगद ने जमाया रावण दरबार में पैर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगद ने जमाया रावण दरबार में पैर
Almora
Updated Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/चौखुटिया। गुरु गोरखनाथ रामलीला कमेटी के तत्वावधान में खास तिलाड़ी में रामलीला मंचन जारी है। आठवें दिन मंदोदरी-रावण, अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति आदि दृश्यों का मंचन किया गया। अंगद ने जब रावण दरबार में पैर जमाया तो दर्शक रोमांचित हो गए।
आठवें दिन अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति के प्रसंगों को देखने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ रही। रावण के अभिनय में जगदीश सुयाल और अंगद के पात्र तारा दत्त भट्ट ने सशक्त अभिनय से लोगों को प्रभावित किया। इस मौके पर रंग कर्मी ओंकार पंत, गोपाल दत्त, संजय बिष्ट, मोहन सिंह तिलारा, सोबन राम, बालम सिंह, विनीत तिलारा आदि मौजूद थे।
चौखुटिया के निकट उडलीखान के कुरमाण में रामलीला के दसवें दिन लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ तथा कुंभकरण वध आदि का मंचन हुआ। मेघनाथ की भूमिका में प्रेमगिरी, लक्ष्मण दीक्षा नेगी, रावण प्रकाश मनराल और कुंभकरण रमेश गोस्वामी थे। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग भारी संख्या में रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।