{"_id":"113-52359","slug":"Almora-52359-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रम से बिखेरे लोक संस्कृति के रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रम से बिखेरे लोक संस्कृति के रंग
Almora
Updated Thu, 21 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमेश्वर। सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मां उत्तराखंड स्टेडियम में चल रहे जनजागरूकता कार्यक्रम में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि पूर्व राजदूत हर्षवर्धन सिंह मनराल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ेगी। अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी रतन सिंह रावल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। डा. सुधीर गुप्ता ने परिवार नियोजन, जननी सुरक्षा योजना आदि की जानकारी दी। संतोष कुमार ने 108 की कार्य पद्धति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक 108 में राज्यभर में पांच लाख 80 हजार मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें से 1.45 लाख डिलीवरी के हैं। डा. आशीष अग्रवाल ने आयुर्वेदिक उपचार के तरीके बताए। प्रेस सूचना ब्यूरो के उप निदेशक प्रकाश थपलियाल ने सूचना के अधिकार की जानकारी दी।
इस मौके पर शून्य से दो साल तक के बच्चों के बेबी शो में तन्वी बोरा, अतुल, अंजलि क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। ढाई से पांच साल तक के बच्चों की प्रतियोगिता में शिवांगी, प्रिंस, कविता क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। प्रताप मनराल, दीवान सिंह, अमर सिंह, जोगा सिंह, राजेंद्र सिंह, एसबीआई प्रबंधक हरी प्रसाद आदि मौजूद थे। इस अवसर पर मां बाराही लोक संस्कृति कला केंद्र हल्द्वानी, उत्तरांचल पर्वतीय कला केंद्र सिराड़ के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।