{"_id":"113-51436","slug":"Almora-51436-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से किराये के भवन में चल रहा पॉलीटेक्निक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल से किराये के भवन में चल रहा पॉलीटेक्निक
Almora
Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जैंती (अल्मोड़ा)। लमगड़ा ब्लाक में स्थित मल्ला सालम पॉलीटेक्निक संस्थान चार वर्षों से कनरा में स्थित किराए के भवन में चल रहा है। पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रानिक्स और कंप्यूटर साइंस ट्रेड स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में सिर्फ कंप्यूटर ट्रेड ही चल रहा है। इस संस्थान के यहां खुलने से क्षेत्र के युवाओं को खास फायदा नहीं मिला है। उन्हें तकनीकी शिक्षा लेने के लिए आज भी शहरों में ही जाना पड़ता है।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को क्षेत्र में ही तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2008-09 में तत्कालीन सरकार ने मल्ला सालम में पॉलीटेक्निक संस्थान की स्थापना की। पॉलीटेक्निक में दो ट्रेड स्वीकृत हैं। इनमें इलेक्ट्रानिक्स तथा कंप्यूटर साइंस शामिल हैं। वर्तमान में सिर्फ कंप्यूटर साइंस ट्रेड ही चल रहा है। स्थिति यह है कि स्थापना समय से ही पॉलीटेक्निक संस्थान कनरा में स्थित किराये के भवन में चल रहा है। ग्रामीणों ने कनरा तथा चायखान दो स्थानों में भूमि देेने का प्रस्ताव शासन को भेजा लेकिन दोनों जगह वन पंचायत की भूमि होने के कारण भूमि हस्तांतरण में दिक्कतें आ रही हैं।
मल्ला सालम के अनेक ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों ने थुवासिमल में पॉलीटेक्निक का भवन निर्माण करने की मांग की है। इसके लिए बचकांडे के ग्रामीणों ने थुवासिमल में भूमि देने की पेशकश की है। ग्रामीणों ने इस आशय का प्रस्ताव भी शासन को भेजा है। प्रस्ताव में पूरन धानक, जिला पंचायत सदस्य दीपा रौतेला, रणाऊं के प्रधान राम सिंह, कृष्ण राम, ल्वाली की प्रधान शीला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह रौतेला, हयात धौनी, पूर्व प्रमुख चंदन सिंह बोरा, हर सिंह बोरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन सिंह धौनी, सुंदर सिंह बगड्वाल आदि के हस्ताक्षर हैं।