{"_id":"113-51427","slug":"Almora-51427-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग हाईवे की दशा सुधरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग हाईवे की दशा सुधरेगी
Almora
Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अंतर्गत ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग मार्ग की दशा जल्द सुधरने की उम्मीद है। वर्तमान में सड़क की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तथा वन भूमि के प्रस्ताव, सर्वे का कार्य प्रगति पर है। सुधारीकरण के बाद यह सड़क 12 मीटर चौड़ी हो जाएगी। इससे ज्योलीकोट से भवाली, अल्मोड़ा, ग्वालदम, कर्णप्रयाग को जोड़ने वाली इस सड़क में यातायात सुगम हो जाएगा। स्थानीय लोगों, कुमाऊं क्षेत्र से होकर चार धाम जाने वाले यात्रियों तथा पर्यटकों को काफी सुविधा होगी।
ज्योलीकोट-कर्णप्रयाग सड़क (एनएच 87) की कुल लंबाई 200 किमी है। यह सड़क भवाली, अल्मोड़ा, सोमेश्वर, गरुड़, ग्वालदम, गैरसैंण होते हुए कर्णप्रयाग को जोड़ती है। इस सड़क से होकर काफी संख्या में पर्यटक तथा श्रद्धालु चार धाम यात्रा को भी जाते हैं। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई करीब छह मीटर है और यह सिंगल लेन की है। कई स्थानों पर मार्ग संकरा है। जिससे दुर्घटना की भी आशंका रहती है। सड़क में यातायात का भी काफी दबाव रहता है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने सड़क को डबल लेन की बनाने की योजना बनाई है।
एनएच के सहायक अभियंता पीएस नेगी ने बताया कि वर्तमान में सड़क की डीपीआर तथा वन भूमि के प्रपत्र तैयार किए जा रहे हैं। ज्योलीकोट से किमी संख्या 108 तक डीपीआर बनाने का काम लुइस बर्जर कंपनी तथा किमी 109 से किमी संख्या 200 तक की डीपीआर बनाने का काम सांई कंसलटेंट द्वारा किया जा रहा है। डीपीआर, वन भूमि प्रस्ताव और सर्वे आदि कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। सरकार से धनराशि स्वीकृत होने के बाद काम शुरू होगा। डबल लेन का काम पूरा होने के बाद सड़क की चौड़ाई 12 मीटर हो जाएगी। मार्ग में पड़ने वाले पुलों को भी बदला जाएगा।