{"_id":"58333ce44f1c1b5701b3a606","slug":"97-day-old-movement-over-pothin","type":"story","status":"publish","title_hn":"97 दिन से चला आ रहा पोथिंग का आंदोलन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97 दिन से चला आ रहा पोथिंग का आंदोलन खत्म
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल से मिले आश्वासन पर पोथिंग के ग्रामीणों का 14 मांगों को लेकर 97 दिन से चला रहा आंदोलन सोमवार को खत्म हो गया है। डीएम ने तीन दिन से आमरण अनशन पर बैठे गोपाल दत्त जोशी और बलवंत सिंह गढ़िया को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
सोमवार को जिलाधिकारी घिल्डियाल आंदोलन स्थल तहसील प्रांगण में पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों से उनकी मांगों से संबंधित समस्याओं पर बात की। डीएम ने कहा कि पोथिंग शोभाकुंड सड़क का कटान चल रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर बैठने लगे हैं। पोथिंग-उच्छात सड़क पर भी काम चल रहा है। राउमावि पोथिंग में गेस्ट टीचरों की तैनाती हो चुकी है। विद्यालय के उच्चीकरण के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। डीएम ने कहा कि प्रशासन गांव के विकास में पूरा सहयोग देगा।
डीएम के आश्वासन से संतुष्ट होकर आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। वहां एसडीएम नंदन सिंह नगन्याल, तहसीलदार पीएस बिष्ट, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी, ग्राम प्रधान चंपा देवी के पति मदन गढ़िया, गिरीश जोशी, हिमांशु गढ़िया, नारायण सिंह आदि थे।