फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   959 students who failed in the board exam will get a chance to pass

Almora News: बोर्ड परीक्षा में फेल 959 विद्यार्थियों को मिलेगा पास होने का मौका

Wed, 22 May 2024 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
959 students who failed in the board exam will get a chance to pass
अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों को पास होने का एक और मौका मिलेगा। जिले में बोर्ड परीक्षा में असफल 959 विद्यार्थी सफल होने के लिए फिर अंक सुधार परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


जिले में 6788 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा दी थी जिसमें 464 विद्यार्थी असफल रहे। वहीं इंटर में 6023 विद्यार्थियों में से 495 विद्यार्थियों को सफलता नहीं मिली थी। अब असफल विद्यार्थियों के पास सफलता प्राप्त करने का एक और मौका है। शिक्षा विभाग के मुताबिक हाईस्कूल में दो और इंटर की मुख्य परीक्षा में एक विषय में फेल विद्यार्थी अंक सुधार परीक्षा दे सकेंगे। विद्यार्थियों को इसके लिए अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा। विद्यालय प्राप्त आवेदनों को बोर्ड कार्यालय को भेजेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। ऐसे में फेल विद्यार्थियों में इस परीक्षा के जरिए सफल होने की उम्मीद है और वे इसकी तैयारी में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन



कोट
-हाईस्कूल में दो विषयों और इंटर में एक विषय में फेल विद्यार्थी सुधार परीक्षा दे सकते हैं। संबंधित विद्यार्थी को अपने विद्यालय में आवेदन पत्र जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबा दत्त बलोदी, मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed