फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   95 thousand ATM code and asked to call clear

फोन से एटीएम कोड पूछा और 95 हजार साफ

Mon, 19 Dec 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 19 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन

 साइबर क्राइम के माहिर लोगों को तगड़ा चूना लगा रहे हैं, लेकिन शायद ही कभी इनके खिलाफ कार्रवाई हुई हो। ऐसा ही एक मामला यहां सामने आया है। स्यालीधार निवासी एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उससे फोन पर एटीएम कार्ड का कोड पूछ लिया और फिर उसके बैंक खाते से 95 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्यालीधार निवासी कमलेश सिंह के मोबाइल में एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह एसबीआई हेड ऑफिस मुंबई से बोल रहा है और कुछ बातें बताने के बाद बदमाश ने कमलेश सिंह को झांसे में ले लिया। कमलेश सिंह ने उसकी बातों में आकर अपने एटीएम का कोड बता दिया। कोड पता चलने के कुछ ही घंटों में बदमाशों ने कमलेश सिंह के खाते से कुल 95 हजार रुपए निकालकर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। जानकारी मिलने के बाद पीड़ित व्यक्ति ने बैंक पहुंचकर अपने खाते पर रोक लगवाई।   
विज्ञापन


इधर पुलिस ने कमलेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 420, 467,468 और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि पूर्व में भी बदमाशों ने इसी तरकीब से कई लोगों के खाते से पैसे निकाल लिए। दूसरी तरफ बैंक अधिकारियों का कहना है कि खाताधारकों को किसी भी व्यक्ति को फोन पर अपने खाते के बारे में कोई जानकारी नहीं देनी चाहिए। क्योंकि इस तरह के कई गैंग सक्रिय हैं जो लोगों को बैंक कर्मी बताकर फोन करते रहते हैं, जो भी इनके जाल में फंसता है उसके खाते से चंद मिनटों में पैसा निकल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed