फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   925 personnel of the front line got vaccinated

अग्रिम पंक्ति के 925 कर्मियों को लगा मंगल टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
925 personnel of the front line got vaccinated
अल्मोड़ा के बेस अस्पातल में कोरोना का टीका लगवाते एसएसपी पंकज भट्ट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। सोमवार को दूसरे चरण के टीकाकरण के तहत अल्मोड़ा और बागेश्वर के अग्रिम पंक्ति के 925 कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। अल्मोड़ा के 12 टीकाकरण केंद्रों में 650 और बागेश्वर के तीन टीकाकरण केंद्रों में कुल 275 कर्मियों को टीका लगाया गया। बागेश्वर में जहां डीएम विनीत कुमार ने तो अल्मोड़ा में एसएसपी पंकज भट्ट को पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन

16 जनवरी से पूरे देश में हुए कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीके लगाए गए। बीते शनिवार तक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। अब सोमवार से दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं का टीकाकरण शुरू हो गया है। द्वितीय चरण के पहले दिन अल्मोड़ा बेस अस्पताल में सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसएसपी पंकज भट्ट को पहला टीका लगा। एसएसपी ने टीका लगवाने के बाद वीडियो जारी कर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी को टीका लगेगा तो कोरोना से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन

बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार ने कहा कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण हुआ है। दूसरे चरण के टीकाकरण का भी सफल संचालन होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका बिल्कुल सुरक्षित है। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना टीका लगाना जरूरी है। टीकाकरण की निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर टीकाकरण किया गया। टीका लगने के बाद 30 मिनट के लिए लाभार्थी को निगरानी कक्ष में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अल्मोड़ा जिले के 14 केंद्रों में पुलिस बल, राजस्व विभाग, पंचायती राज ग्राम विकास, पीआरडी, एसएसबी, आईटीबीपी और स्वच्छक कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगा। एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि पहले दिन सभी केंद्रों में 800 के सापेक्ष कुल 650 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगा। बागेश्वर के टीकाकरण केंद्रों में पहले दिन एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चंद्र उप्रेती, एसडीएम योगेंद्र सिंह, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा आदि ने टीका लगाया।
फोन खनखनाते रह गए टीकाकरण कर्मी
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य कर्मियों के बाद अब जिले में दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों टीकाकरण शुरू हो गया है। पहले दिन कई कर्मी टीका लगवाने नहीं पहुंचे, जिससे टीकाकरण कर रहे स्वास्थ्य कर्मी पूरा दिन फोन खनखनाते रह गए। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में स्थित टीकाकरण केंद्र में सोमवार को पहले दिन 100 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीका लगना था। लिस्ट में 100 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के नाम और नंबर अंकित किए गए, लेकिन मात्र 30 कर्मी ही टीका लगवाने पहुंचे। सुबह 12 बजे तक एक ही भी कर्मी टीका लगवाने नहीं पहुंचा। जिसके चलते सुबह से ही टीकाकरण केंद्र में ड्यूटी दे रहीं आशा वर्कर और अन्य कर्मी लिस्ट में मौजूद नंबरों पर कॉल करते रह गए। पूरा दिन टीकाकरण के लिए 50 से अधिक कर्मियों को फोन किया गया। इससे सामने आया कि अधिकतर कर्मियों का तबादला हो गया। वहीं कई कार्मिक अतिरिक्त ड्यूटी में गए हुए थे।
1683 के टीकाकरण की सूची तैयार
बागेश्वर। टीकाकरण के लिए 1683 फ्रंट लाइन वर्कर की सूची तैयार की गई है। इसमें राजस्व, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड और फ्रंट लाइन में काम कर रहे विभागीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इधर विकासभवन के पास ऑडिटोरियम में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में 101 में से 98 कर्मियों को टीके लगाए गए। तहसील परिसर के टीकाकरण केंद्र में 100 में से 90 और सीएचसी बैजनाथ में बने टीकाकरण केंद्र में 92 में से 87 लोगों को टीके लगे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, सेक्टर मजिस्ट्रेट विनोद वल्दिया, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, डॉ. प्रमोद जंगपांगी, डॉ. हरीश पोखरिया, नायब तहसीलदार दीपिका आर्या आदि मौजूद थे।
पहले चरण में 2190 को लगे टीके
बागेश्वर। जिले में पहले चरण के टीकाकरण में 81 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। नौ प्रतिशत लोग अनुपस्थित रहे। दस प्रतिशत लोगों को बीमार रहने, गर्भवती होने के कारण टीका नहीं लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले चरण के टीकाकरण के लिए 2692 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार किया गया था। इसमें 2190 लोगों का टीकाकरण हुआ। टीकाकरण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अलग सेशन लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि पहले चरण का टीकाकरण समाप्त हो चुका है। 81 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। नौ प्रतिशत लोग टीकाकरण के दौरान अनुपस्थित रहे। वहीं दस प्रतिशत लोगों का बीमार रहने, गर्भवती होने के कारण टीकाकरण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि जो लोग पहले चरण में टीकाकरण से छूट गए हैं। उनके लिए अलग सेशन लगाया जा सकता है।

ताड़ीखेत में जवान राजेंद्र को सबसे पहले लगा टीका
रानीखेत/द्वाराहाट। कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण के तहत रानीखेत, ताड़ीखेत और द्वाराहाट में टीकाकरण अभियान चलाया गया। ताड़ीखेत ब्लाक मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एसएसबी सीमांत मुख्यालय के डीआईजी मनमोहन कांडपाल सहित कुल 130 अधिकारी कार्मिकों को टीका लगाया गया। जवान राजेंद्र सिंह ने सबसे पहले टीका लगवाया। राजकीय अस्पताल में नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों को टीके लगाए गए। सीएमएस डा. केके पांडेय ने बताया कि कुल 12 लोगों को टीका लगा। द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 76 लोगों का टीकाकरण हुआ। यहां एसडीएम आरके पांडे के अलावा राजस्व कर्मियों, नगर पंचायत और विकासखंड के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. तपन शर्मा ने बताया कि फिलहाल किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed