{"_id":"5c28ff1abdec2257036f7ecf","slug":"91546190618-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों को होली डे होम में मिलेगा हर्बल चिकन और पहाड़ी खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों को होली डे होम में मिलेगा हर्बल चिकन और पहाड़ी खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। थर्टी फर्स्ट और नए साल के स्वागत के लिए देशी, विदेशी सैलानी अल्मोड़ा पहुंचने लगे हैं। नगर समेत आसपास के पर्यटन स्थलों में स्थित होटल, रिजार्ट लगभग पैक हो गए हैं। सैलानियों को लुभाने के लिए होटल व्यवसायियों ने पहाड़ी व्यंजनों के अलावा डिस्काउंट भी आफर किया है। वहीं होली डे होम 31 और एक जनवरी को सैलानियों को हर्बल चिकन के साथ पहाड़ी व्यंजन परोसेगा।
नगर के अलावा आसपास कसारदेवी, बिनसर में स्थित अधिकांश होटल और रिजार्ट बुक हो गए हैं। बिनसर में तो नए पर्यटकों के आने के लिए जगह तक नहीं है। पर्यटन विभाग के 12 पर्यटक आवास गृहों में भी अधिकांश में बुकिंग पहले ही हो गई थी। इस साल नवंबर तक जिले में 109375 सैलानी आ चुके हैं।
सबसे ज्यादा मई में 15368 देसी, 241 विदेशी और जून में 21478 देसी, 246 विदेशी सैलानी पहुंचे थे। इधर थर्टी फर्स्ट और नए साल के स्वागत के लिए देसी पर्यटकों के अलावा काफी संख्या में विदेशी सैलानी भी यहां पहुंच चुके हैं। कई सैलानियों ने ऑन लाइन बुकिंग पहले ही कर ली थी। नगर में होटल शिखर समेत कसारदेवी, बिनसर आदि में कई होटल व्यवसायियों ने सैलानियों के लिए डिस्काउंट आफर किए हैं।
विज्ञापन
कई होटलों में शाम को खास खाने के इंतजाम के तहत सैलानियों को पहाड़ी व्यंजन भट्ट की चुलकाणी, गहत की दाल, लाई, मेथी की सब्जी आदि परोसने का इंतजाम किया गया है। इधर होली डे होम की प्रबंधक शीला साह ने बताया कि सैलानियों के स्वागत के लिए होली डे होम में इस बार हर्बल चिकन का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा गडेरी-मेथी, गहत की दाल भी बनाई जाएगी।