फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पहाड़ की बेटी काजल ने वायु सेना में पायलट बनकर छुआ आसमान

पहाड़ की बेटी काजल ने वायु सेना में पायलट बनकर छुआ आसमान

Sun, 16 Dec 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ की बेटी काजल ने वायु सेना में पायलट बनकर छुआ आसमान
अल्मोड़ा। चंपावत जिले के कनल गांव की रहने वाली काजल पांडे सिकंदराबाद में हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पग पार करते ही एयर फोर्स में पायलट बन गई हैं। काजल को बचपन से पायलट बनने का शौक था। कठिन परिश्रम के बाद उनका यह सपना सच हो गया। काजल बचपन में अल्मोड़ा में रह चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को सिकंदराबाद में पासिंग आउट परेड के बाद काजल पांडे एयरफोर्स में पायलट बन गई हैं। मूलरूप से चंपावत जिले के कनल गांव निवासी काजल ने 2017 में एआईटी कालेज पूना से कंप्यूटर साइंस में बी टेक किया। वायु सेना में प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उनका चयन वायु सेना के लिए हुआ। सिकंदराबाद में हुई पासिंग आउट परेड के बाद वह वायु सेना में पायलट बन गई हैं।
विज्ञापन


काजल के पिता विद्यासागर पांडे सेना में कर्नल हैं। वर्तमान में वह लद्दाख में सेवारत हैं। माता मीना पांडे गृहणी हैं। बहन पूजा पांडे नेशनल लॉ विश्वविद्यालय लखनऊ से एलएलबी कर रही हैं। काजल बचपन में अल्मोड़ा में अपने मौसा एसएसजे परिसर के प्रो. एनडी कांडपाल और मौसी डॉ. जया कांडपाल के घर में रही हैं। उन्होंने वायु सेना के फाइटर प्लेन चलाने का प्रशिक्षण लिया है। इस बार तीन महिला पायलट बनी हैं। जिसमें से कुमाऊं से काजल पांडे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed