{"_id":"5bdb3d49bdec225d4c0a9231","slug":"91541094729-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीडीएफ के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीडीएफ के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं सहकारी संघ (केसीडीएफ) के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के केसीडीएफ के 13 निदेशक पदों के चुनाव के लिए तीन नवंबर को नामांकन होगा, जबकि 12 नवंबर को मतदान होगा। केडीएफ के सभापति और उपसभापति का चुनाव 13 नवंबर को प्रस्तावित है।
जिला सहायक निबंधक मोहन लाल टम्टा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा परिसर में स्थित केसीडीएफ मुख्यालय में होगी। दो नवंबर को निदेशक पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। तीन नवंबर को नामांकन दाखिल होंगे और नामांकन सूची का प्रदर्शन होगा। पांच नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसी दिन आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। छह नवंबर को वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन और नाम वापसी होगी। निदेशक के 13 पदों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा।
इसके बाद केसीडीएफ के सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की 13 नवंबर नामांकन की प्रक्रिया होगी। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच कर आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा और नाम वापसी होगी। चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 13 नवंबर को ही सायं पांच बजे से छह बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।