{"_id":"5bc8c51fbdec226954313a49","slug":"91539884319-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 के बजाए अब 21 अक्तूबर को शुरू होगा अल्मोड़ा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 के बजाए अब 21 अक्तूबर को शुरू होगा अल्मोड़ा महोत्सव
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर शासन ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके चलते तीन दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव के कार्यक्रम 20 अक्तूबर के बजाय अब एक दिन बाद 21 अक्तूबर से प्रारंभ होंगे और महोत्सव 23 अक्तूबर तक चलेगा। शोक के चलते 20 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम अब 23 अक्तूबर को प्रारंभ होंगे।
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया है कि शासन ने पूर्व सीएम एनडी तिवारी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 18 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक तीन दिन के राजकीय शोक के दौरान जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
इस दौरान कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 20 अक्तबूर से 22 अक्तूबर तक होने वाले अल्मोड़ा महोत्सव के कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है। तीन दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव के कार्यक्रम अब 21 अक्तूबर से प्रारंभ होंगे। महोत्सव 23 अक्तूबर तक चलेगा। महोत्सव में 20 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रमों के लिए 23 अक्तूबर का दिन निर्धारित किया गया है।