फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कोसी कैचमेंट क्षेत्र की भूमि में हरेला पर्व पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे

कोसी कैचमेंट क्षेत्र की भूमि में हरेला पर्व पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे

Fri, 25 May 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोसी कैचमेंट क्षेत्र की भूमि में हरेला पर्व पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे
tree plantation - फोटो : amar ujala
अल्मोड़ा। कोसी नदी पुनर्जनन अभियान के तहत कोसी कैचमेंट क्षेत्र में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए जुलाई में मनाए जाने वाले हरेला पर्व को शुभ मुहूर्त निकाला गया है।
विज्ञापन

डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में कोसी नदी पुनर्जनन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कोसी कैचमेंट से जुड़े नोडल अधिकारियों से संतोषजनक जवाब न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में एक से 15 जून तक बैठकें कर कार्यक्रम में जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। बताया कि कोसी कैचमेंट में चाल-खाल, पीरूल चेकडाम रिचार्ज होल्स बनाने, वृहद नवीनीकरण के लिए पिट निर्माण आदि कार्य 25 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कुल 100 हेक्टेयर भूमि में पौधे लगाए जाएंगे। 50 हेक्टेयर में वन विभाग, 50 हेक्टेयर में ताकुला, हवालबाग ब्लॉक से चारा प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने मुख्य पशुधन अधिकारी को कोसी कैचमेंट एरिया के अंतर्गत नेपियर घास के रोपण की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वन विभाग के अधिकारी समय पर अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना तैयार कर दें। सीडीओ मयूर दीक्षित ने कोसी नदी पुनर्जनन योजना की प्रगति बताई। इस मौके पर पीडी डीआरडीए नरेश कुमार, डीडीओ मो. असलम, सीएओ प्रियंका सिंह, एसडीओ चंदन गिरी, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, बीडीओ हवालबाग पंकज कांडपाल, बीडीओ ताकुला दीवान राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed