फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा में आज आ जाएगी एंटी रेबीज वैक्सीन

अल्मोड़ा में आज आ जाएगी एंटी रेबीज वैक्सीन

Sun, 06 May 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में आज आ जाएगी एंटी रेबीज वैक्सीन
चंडीगढ़ सहित पूरे देश में आईपीवी वैक्सीन की कमी - फोटो : File Photo
अल्मोड़ा। पिछले काफी दिनों से जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब जिला अस्पताल ने देहरादून से वैक्सीन मंगाए हैं। अस्पताल ने अपने प्रयासों से हल्द्वानी में थोक विक्रेता से भी एंटी रेबीज वैक्सीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नगर के जिला, बेस अस्पताल में लंबे समय से एआरवी नहीं मिल पा रहे थे। इससे मरीज, उनके तीमारदारों को बाजार से महंगे दामों पर वैक्सीन खरीदनी पड़ रही है। स्टाक खत्म होने की वजह से जिला अस्पताल ने जनऔषधि केंद्र में भी मांग भेजी थी लेकिन वहां भी वैक्सीन उपलब्ध न होने से मुश्किलें और बढ़ गई। अभी भी रोजाना करीब चार मरीज वैक्सीन लगाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। खासकर दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले दिनों स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी डीएम को ज्ञापन देकर अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध करवाने की मांग की थी। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस प्रकाश वर्मा के प्रयासों से वैक्सीन का इंतजाम हो गया है। देहरादून से 200 वैक्सीन मंगाई गई हैं जो सोमवार तक अल्मोड़ा पहुंच जाएंगे। पीएमएस ने बताया कि अस्पताल ने अपने प्रयासों से हल्द्वानी में थोक विक्रेता से भी वैक्सीन खरीदने का आदेश दे दिया है। चार दिन में हल्द्वानी से भी वैक्सीन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed