{"_id":"5aec97bd4f1c1b9f098b8221","slug":"91525454781-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में अब कैंसर रोगियों का भी होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में अब कैंसर रोगियों का भी होगा इलाज
Updated Fri, 04 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में पहली बार कैंसर रोगियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित मोहन ने अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में कैंसर रोगियों की कीमोथेरेपी भी अल्मोड़ा में ही की जाएगी।
बता दें कि अल्मोड़ा के किसी अस्पताल में कैंसर रोगियों के इलाज की सुविधा नहीं है। रोगियों को इसके लिए हल्द्वानी अथवा दिल्ली आदि शहरों में जाना पड़ता है। इधर बेस अस्पताल में पहली बार कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित मोहन की तैनाती होने से कैंसर रोगियों को अल्मोड़ा में ही इलाज मिलने की उम्मीद है।
डॉ. ललित मोहन ने 2004 में कानपुर मेडिकल कालेज से एमबीबीएस करने के बाद 2013 में पीजीआई लखनऊ से रेडियोथेरेपी में एमडी की डिग्री हासिल की। उसके बाद वह एम्स दिल्ली, पीजीआई लखनऊ, जीटीबी हॉस्पिटल दिल्ली और राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी में भी सेवाएं देकर कैंसर रोगियों का इलाज कर चुके हैं।
विज्ञापन
डॉ. ललित मोहन ने बताया कि भविष्य में कैंसर रोगियों को कीमोथेरेपी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और अल्मोड़ा में ही वह रोगियों की कीमोथेरेपी करेंगे। साथ ही कैंसर रोगियों को अन्य इलाज भी अल्मोड़ा में ही मिल सकेगा।