{"_id":"5aa807ec4f1c1b00768b554b","slug":"91520961516-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने तहसील प्रांगण में धरना दिया, नारेबाजी कर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने तहसील प्रांगण में धरना दिया, नारेबाजी कर विरोध जताया
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती (अल्मोड़ा)। राम सिंह धौनी राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय जैंती में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रसंघ के नेतृत्व में छात्रों ने मंगलवार को जैंती तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर जैंती तहसील कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय जैंती में प्राध्यापकों के कई पद रिक्त हैं। इससे पढ़ाई पर व्यापक असर पड़ रहा है। राजकीय बालिका इंटर कालेज जैंती और राजकीय इंटर कालेज पुभाऊं में विज्ञान शिक्षकों के खाली पदों पर शिक्षकों की तैनाती की जाए।
सर्वोदय इंटर कालेज जैंती में स्थायी प्रधानाचार्य नहीं होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसबीआई पुभाऊं में इंटरनेट सेवा में आए दिन खराबी आ रही है। इससे ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर जैंती तहसील कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
धरने पर छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र सिंह, पूर्व उपसचिव देवेंद्र कोहली, प्रकाश सिंह, सौरभ शर्मा, विजय नाथ, बालकृष्ण कांडपाल, वसंत भट्ट, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, खुशाल सिंह आदि बैठे। इधर तल्ला बिनौला के प्रधान राजेंद्र धौनी, व्यापार मंडल जैंती अध्यक्ष यशपाल सिंह धौनी, प्रधान सिल्पड़ कुंदन बिष्ट, प्रधान सुनाड़ी राजेंद्र जोशी, प्रधान कुटौली पूरन बिष्ट ने आंदोलन को समर्थन जताया।