{"_id":"5a904e114f1c1bcb268bb8ee","slug":"91519406609-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा को मिले 26 डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा को मिले 26 डाक्टर
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य असुविधाओं से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा जिले को 26 नए डॉक्टर मिल गए हैं। इन सभी डॉक्टरों को दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित डॉक्टर विहीन अस्पतालों में तैनाती दी गई है। जिससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
जिले की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निशा पांडे ने बताया कि श्रीनगर मेडिकल कालेज से पास आउट होकर आए 18 डॉक्टरों ने जिले में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के मुताबिक इन सभी डॉक्टरों को जिले के दुर्गम इलाकों में स्थित अस्पतालों में तैनाती दी गई है। खास तौर पर डॉक्टर विहीन अस्पतालों को प्राथमिकता दी गई है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में महिला डाक्टर का पद खाली था। वहां महिला डॉक्टर की तैनाती भी कर दी गई है।
सीएमओ ने यह भी बताया कि इन 18 डॉक्टरों के अलावा हाल ही में आठ दंत चिकित्सकों (डेंटल सर्जन) ने भी कार्यभार संभाला है। इन आठों दंत चिकित्सकों को शासन स्तर से ही जिले के विभिन्न ब्लॉकों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनाती मिली है। उन्होंने बताया कि 26 नए डॉक्टरों के आ जाने के बाद अब खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में स्थित अधिकांश अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती हो चुकी है।