फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गरीब, असहाय, बेघरों को मिलेगी रात्रि विश्राम की सुविधा

गरीब, असहाय, बेघरों को मिलेगी रात्रि विश्राम की सुविधा

Tue, 09 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
गरीब, असहाय, बेघरों को मिलेगी रात्रि विश्राम की सुविधा
अल्मोड़ा। गरीब, असहाय और बेघर लोगों को रात्रि विश्राम के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगर पालिका परिषद ने ऐसे लोगों के रात्रि विश्राम के लिए पालिका कार्यालय में एक कक्ष की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर में रैनबसेरा और धर्मशाला नहीं है। जिस कारण बाहर से आने वाले गरीब मुसाफिरों और गरीब लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सक्षम लोग तो होटलों में ठहरते हैं, लेकिन गरीबों के लिए होटलों में ठहरना संभव नहीं है। गरीब, असहाय और बेघर लोगों के रात्रि विश्राम के लिए पालिका परिषद ने अब पालिका कार्यालय में एक कक्ष की व्यवस्था की है। जिसमें ऐसे लोग रात बिता सकेंगे।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि यह व्यवस्था नितांत असहाय लोगों के लिए की गई है। ऐसे व्यक्ति जो बेघर हैं और फुटपाथों पर रात बिताते हैं उनके लिए फिलहाल यह व्यवस्था की गई है। ऐसे व्यक्तियों को अपना परिचय पत्र अथवा आधार कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद उन्हें रात्रि विश्राम की व्यवस्था सुलभ हो पाएगी। जोशी ने बताया कि पालिका द्वारा रैनबसेरे का निर्माण किया जा रहा है, जिसके शीघ्र पूरा होने की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed