फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   8265 voters missing in Almora in 10 months

Uttarakhand: अल्मोड़ा में 10 महीने में गायब हुए 8265 वोटर, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सामने आई बात

Tue, 31 Oct 2023 01:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Oct 2023 01:23 PM IST
सार

अल्मोड़ा  से आठ हजार से अधिक मतदाता 10 महीने के भीतर जिले से गायब हो गए (voters missing in Almora) हैं, जिसका खुलासा मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान हुआ है।

विज्ञापन
8265 voters missing in Almora in 10 months
अल्मोड़ा में गायब हुए वोटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले से आठ हजार से अधिक मतदाता 10 महीने के भीतर जिले से गायब हो (voters missing in Almora) गए हैं, जिसका खुलासा मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान हुआ है। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान बीते विधानसभा चुनाव के सापेक्ष इस लोकसभा चुनाव में 10 महीने के भीतर ही जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों से 8265 मतदाता अपने मूल स्थान को छोड़ कर अन्यत्र चले गए हैं। ये कहां रह रहे हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से सबसे अधिक लोगों ने छोड़ा स्थान
निर्वाचन आयोग के आकड़ों के अनुसार वोटरों का सबसे अधिक अधिक लोग जिला मुख्यालय के अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से गए हैं। नगर सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं की बेहतरी के बाद भी 3582 लोगों ने स्थान छोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके अनुसार पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार आठ हजार से अधिक मतदाता अपने मूल स्थान को छोड़ चुके हैं। इनकी जानकारी जुटाने के लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी को होगा, इसके बाद स्थिति साफ होगी।- विनीत तोमर, डीएम, अल्मोड़ा।

विधानसभावार स्थानांतरित मतदाताओं की सूची
विधानसभा क्षेत्र     स्थानांतरित मतदाता
द्वाराहाट             1310
सल्ट                1302
रानीखेत              1374
सोमेश्वर             1044
अल्मोड़ा              3582
जाागेश्वर             2995
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed