{"_id":"5c26710ebdec2256b61c223d","slug":"81546023182-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन हालातों में कैसे होगा मंत्री जी ग्रामीण युवाओं का कल्याण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन हालातों में कैसे होगा मंत्री जी ग्रामीण युवाओं का कल्याण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी (बीईओ) के चार पद लंबे समय से खाली होने से विकासखंडों में युवक तथा महिला मंगल दलों का गठन, ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं आदि प्रभावित हो रहीं हैं।
जिले के लमगड़ा, स्याल्दे, हवालबाग और चौखुटिया में काफी लंबे समय से क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के पद रिक्त हैं। बीईओ नहीं होने के कारण उपरोक्त चारों विकासखंडों के दर्जनों गांवों में युवक तथा महिला मंगल दलों का गठन नहीं हो पा रहा है। विकासखंडों में पीआरडी जवानों की ड्यूटी भी निर्धारित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय युवा कल्याण तथा प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को ही ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना होता है। विभाग ने दूसरे विकासखंडों के क्षेत्रीय युवा कल्याण तथा प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को लमगड़ा, स्याल्दे, हवालबाग और चौखुटिया ब्लॉकों का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। एक अधिकारी के पास दो ब्लॉकों का काम होने के कारण अधिकारी भी परेशान रहते हैं। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी डीएस नेगी के मुताबिक जिन चार ब्लॉकों में क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नहीं हैं वहां का अतिरिक्त कार्यभार दूसरे ब्लॉकों के बीईओ को दिया गया है।
विज्ञापन