फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   खीड़ा में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

खीड़ा में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

Fri, 27 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खीड़ा में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। खीड़ा में तीन सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों के साथ एसडीएम की वार्ता विफल रही। तीसरे दिन दो आमाओं समेत सात महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठी हैं।


खीड़ा क्षेत्र से शराब का ठेका निरस्त करने, जीआईसी में गणित विषय खोलने तथा खीड़ा-बच्छावान सड़क पर पड़े गड्ढे ठीक करने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर खीड़ा में चल रहे इस आंदोलन के तीसरे दिन लोगों ने शासन प्रशासन के रवैये पर आक्रोश जताया। शुक्रवार को 84 वर्षीय केशरी देवी, 70 वर्षीय सीता देवी के अलावा धर्मा देवी, रमोती देवी, हंसी देवी, देवकी देवी तथा जयंती देवी क्रमिक अनशन पर बैठी। उनके समर्थन में किसन राम, प्रेमसिंह, माधोसिंह, शेरसिंह, नंदन सिंह, पानसिंह, कलम सिंह, लक्षमण सिंह व आनंद सिंह आदि धरने पर बैठे। अनशनकारियों से वार्ता को पहुंचे एसडीएम रजा अब्बास उन्हें नही मना पाए। ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed