फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बारहवीं में अशोक हॉल गर्ल्स स्कूल की सिमरन ने 97.75 अंकों के साथ किया टॉप

बारहवीं में अशोक हॉल गर्ल्स स्कूल की सिमरन ने 97.75 अंकों के साथ किया टॉप

Mon, 14 May 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
बारहवीं में अशोक हॉल गर्ल्स स्कूल की सिमरन ने 97.75 अंकों के साथ किया टॉप
आईसीएसई बोर्ड के मेधावी विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा/रानीखेत। सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल अच्छा रहा। जिले में अल्मोड़ा में कूर्मांचल एकेडमी, मजखाली रानीखेत में अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंसियल स्कूल ही इस बोर्ड से संबद्ध हैं। दोनों विद्यालयों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा में अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंसियल स्कूल की कला वर्ग की छात्रा सिमरन सिंह ने 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप किया जबकि 10वीं कक्षा में भी इसी विद्यालय की वाणिज्य की छात्रा आनंदरूपा 96.2 प्रतिशत अंक लाकर जिले में सर्वोच्च स्थान पर रही।
विज्ञापन

कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा का सीआईएससीई का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। 12वीं विज्ञान वर्ग में तुषार पंत ने 95.2 फीसदी अंक, 10वीं में वारिजा पांडे ने 94.4 फीसदी अंक पाकर विद्यालय टॉप किया है। 12वीं विज्ञान वर्ग में 95.2 फीसदी अंक पाकर तुषार पंत ने विद्यालय टॉप किया है। उन्हें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान में सौ में से सौ अंक मिले हैं। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। द्वितीय स्थान पर रही दिव्यांशी पांडे को 95 फीसदी अंक मिले हैं। कंप्यूटर विषय में दिव्यांशी ने शत प्रतिशत अंक पाए हैं। विद्यालय स्तर पर वह द्वितीय रहे। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। 93 फीसदी अंक पाकर निशांत कांडपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वह भी भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं, जबकि इंटर वाणिज्य वर्ग में विनायक अग्रवाल 88.75 फीसदी, विनीता जोशी, शुभम रावत ने 78.75 फीसदी, खुशी बिष्ट ने 77.75 फीसदी अंक पाकर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। हाईस्कूल में वारिजा पांडे 94.4 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में प्रथम रही जबकि वाग्मी जोशी 93 फीसदी अंक पाकर दूसरे, तीसरे स्थान पर रही दिया वेदी को 92 फीसदी अंक मिले हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक केके पंत ने बताया कि 10वीं में 115, 12वीं में 87 विद्यार्थी थे। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। स्कूल में प्रधानाचार्य केके पंत, शिक्षक विनोद भट्ट आदि ने टॉपर रहे बच्चों को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली स्थित अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंसियल स्कूल से 12वीं की परीक्षा में 31 छात्राएं शामिल हुईं। सभी प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं। 12वीं कक्षा में कला वर्ग की छात्रा सिमरन सिंह ने 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त करके टॉप किया। सिमरन ने राजनीति विज्ञान, इतिहास, फिजिकल एजुकेशन में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि विज्ञान वर्ग में पलक भगत 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पर रही। वाणिज्य वर्ग में प्राची रामरायका 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में अव्वल रही। 10वीं की परीक्षा में 31 छात्राएं शामिल हुई थी। इनमें सभी प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं। आनंदरूपा धर ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर वाणिज्य वर्ग में जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। स्वागतिका करमाकर ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉप किया। छात्राओं की सफलता पर प्रधानाचार्य प्रफुल्ल मनि प्रधान, उपप्रधानाचार्य पूजा ग्रोवर सहित सभी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं में आनंदरूपा को मिले सबसे अधिक 96.2 प्रतिशत अंक
कूर्मांचल एकेडमी के तुषार पंत 95.2 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान वर्ग में रहे जिले में सर्वोच्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed