{"_id":"5aa565f14f1c1ba2238b4987","slug":"81520788977-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों ने बरामदे में बैठकर पिलाई पोलियो ड्राप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों ने बरामदे में बैठकर पिलाई पोलियो ड्राप
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत सल्ट तहसील में बनाए गए दो बूथों के कमरों में ताले लटके रहे। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम समय पर बूथों में पहुंच गई थी, लेकिन कक्षों के ताले नहीं खुले थे। अलबता स्वास्थ्य कर्मियों ने बरामदे में बैठकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी।
राजकीय इंटर कालेज बांगीधार तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुमाड़ में पोलियो पिलाने के लिए रविवार को बूथ बनाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी समय पर बूथों में पहुंच गए थे, लेकिन बूथ बनाए गए कमरों में ताला लटका मिला। काफी देर तक ताला नहीं खुला को असमंजस की स्थिति बन गई। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों में बरामदे में बैठकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई। जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो बूथों को समय पर खोलने पर निर्देश दिए थे, लेकिन सल्ट तहसील में इसका खुलेआम उल्लंघन किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज बांगीधार तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुमाड़ में पोलियो पिलाने के लिए बूथ बंद मिलने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण ऐसा हुआ है।