फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   74 Gm illegal substance seized in Almora two arrested

Almora News: अल्मोड़ा में 74 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार 13-27-47

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
74 Gm illegal substance seized in Almora two arrested
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस ने 74.67 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर का जबकि दूसरा आरोपी स्थानीय है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। आरोपियाें को गिरफ्तार करने वाली दोनों टीमों को 15000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय में बाहर से जिले में स्मैक पहुंचने की सूचना मिली थी। बृहस्पतिवार को एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने बेस तिराहे के पास चेकिंग के दौरान बिलासपुर यूपी निवासी राजेश कश्यप (40) के पास से 54.35 ग्राम स्मैक बरामद की। उसके पास इलेक्ट्रानिक तराजू भी मिला। दूसरी टीम ने कर्बला के पास चेकिंग के दौरान एनटीडी अल्मोड़ा निवासी लोकेश मेहता (28) के पास से 20.32 ग्राम स्मैक बरामद की।
विज्ञापन

एक साल पूर्व भी तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है लोकेश
अल्मोड़ा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि एनटीडी अल्मोड़ा निवासी लोकेश एक साल पूर्व भी नशे के सामान की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। इसके बाद भी उसने तस्करी नहीं छोड़ी। वहीं बिलासपुर का आरोपी राजेश स्मैक की बढ़ी खेप अल्मोड़ा पहुंचाकर इसे युवाओं को बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुड़िया बनाकर युवकों को बेचते हैं स्मैक
अल्मोड़ा। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा जिले में स्मैक तस्करी तेजी से बढ़ रही है। बाहरी क्षेत्रों से लोग स्मैक की बढ़ी खेप यहां पहुंचा रहे हैं। अल्मोड़ा पहुंचने के बाद ये तस्कर युवाओं को मोटा मुनाफा लेकर स्मैक उपलब्ध करा रहे हैं। बताया एक ग्राम की पुड़िया बनाकर तस्कर युवाओं को 1200 से 1500 रुपये में बेचकर उन्हें नशे का लती बना रहे हैं, जिनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed