{"_id":"6650e2616b771163b30a5cb4","slug":"74-crore-budget-in-district-plan-almora-news-c-232-1-shld1002-112348-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा के विकास के लिए जिला योजना से खर्च होंगे 74.75 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा के विकास के लिए जिला योजना से खर्च होंगे 74.75 करोड़
Sat, 25 May 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 25 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने विभागों के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की
अल्मोड़ा। जिले के विकास के लिए जिला योजना से 74.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीएम विनीत तोमर ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक कर जिला योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभागों के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की।
डीएम ने कहा कि जन उपयोगी कामों को ही जिला योजना के तहत प्रस्तावित करना होगा। कहा कि इस बार विकास कार्यों के लिए 7475.70 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है। यदि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावित कार्यों के अलावा अधिकारियों की दृष्टि में अन्य जन उपयोगी कार्य जरूरी हैं तो उसका भी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। पूरे काम की टेंडर प्रक्रिया एक साथ पूरी करनी होगी। वर्षवार टेंडर प्रक्रिया नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ आकांक्षा कोंडे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी, डीडीओ एसके पंत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।