फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   74 cases of liqure caught, two arrested

भतरौजखान पुलिस ने 4.50 लाख रुपये की 74 पेटी शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
74 cases of liqure caught, two arrested
पकड़ी गई शराब के साथ अभियुक्त। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने 4.50 लाख रुपये की 74 पेटी चंड़ीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया है। दोनों आरोपी शराब को रामनगर से अदालीखाल पौड़ी गढ़वाल ले जा रहे थे। एसएसपी ददन पाल ने पुलिस टीम को पुरष्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एचसीपी विजय रावत, कांस्टेबल गुरमेज सिंह, तारा सिंह, दीपक कुमार ने मोहान पुलिस सहायता केंद्र के पास चेकिंग की। इस दौरान वाहन संख्या यूके 019 सीए 0540 पिकप चेक करने पर सूरज सिंह और अर्जुन गिरि निवासी चलकिया रामनगर जनपद नैनीताल के कब्जे से 74 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि आरोपी शराब को रामनगर से अदालीखाल पौड़ी गढ़वाल ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शराब की तस्करी में प्रयुक्त पिकप को भी सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed