{"_id":"5cb36f07bdec222dcc5787dd","slug":"71555263239-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी बैराज में 20 अप्रैल से भरा जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी बैराज में 20 अप्रैल से भरा जाएगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोसी नदी में निर्माणाधीन इंटेकवैल के ट्रीटमेंट का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब कोसी बैराज में पानी भरने का काम 20 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इधर इंटेकवैल में पंप स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आशा है कि 15 मई से इंटेकवैल से पंपिंग भी शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि इसके बाद पानी की आपूर्ति में सुधार होगा।
नगर और आसपास के क्षेत्रों को कोसी नदी से पानी की आपूर्ति होती है। कोसी नदी में जल संस्थान के तीन पंप काफी पुराने हो गए हैं। शहर को प्रतिदिन 18 एमएलएलडी पानी की जरूरत है, परंतु करीब आठ एमएलडी पानी ही सप्लाई हो पा रहा है।
इस कारण लोगों को गर्मी के सीजन में गंभीर पेयजल संकट स जूझना पड़ता है। सरकार ने जल संकट को दूर करने के लिए कोसी नदी में 11 करोड़ रपये की लागत से इंटेकवैल स्वीकृत किया। पेयजल निगम निर्माण शाखा ने कोसी नदी से मटेला तक पूर्व में ही डबल पाइप लाइन बिछा दी है। इंटेकवैट का निर्माण कार्य प्रगति पर था, परंतु पिछले साल निर्माणाधीन इंटेकवैल की तलहटी में कोसी नदी से पानी का लीकेज होने लगा। लीकेज ट्रीटमेंट के लिए गत 22 नवंबर को कोसी बैराज को खाली किया गया था।
विज्ञापन
पेयजल निगम निर्माण शाखा के अधिशासी अभियंता केडी भट्ट ने बताया कि इंटेकवैल के ट्रीटमेंट का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद इंटेकवैल में 3550 एलपीएम क्षमता के छह पंप स्थापित करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग की ओर से सिंचाई विभाग को कोसी बैराज में 20 अप्रैल से पानी भरने को लेकर लिखित पत्र दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंटेकवैल में चालू माह के अंत तक पंप स्थापित करने का कार्य कर लिया जाएगा। उसके बाद पानी पंपिंग के लिए टेस्टिंग का काम शुरू हो सकेगा। इंटेकवैल से पानी पंपिंग 15 मई से चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।