{"_id":"5c2cf12dbdec2256e741c077","slug":"71546449197-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के किनारे खराब पड़े 25 वाहन लावारिस घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के किनारे खराब पड़े 25 वाहन लावारिस घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सड़क किनारे लंबे समय से खराब और लावारिस पड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को संभागीय परिवहन विभाग ने नगर में अभियान चलाते हुए 25 दोपहिया और चारपहिया वाहनों में स्टीकर चिपका कर उन्हें लावारिस घोषित कर दिया है। विभाग ने संबंधित वाहन स्वामियों को अपने वाहन को तुरंत हटाने के निर्देश जारी किए हैं। अगर वाहन नहीं हटाए गए तो 15 दिन बाद सभी लावारिस वाहनों को एक जगह एकत्र कर नीलामी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
बता दें कि सड़क सुरक्षा समिति की बीते दिन हुई बैठक में लावारिस हालत में खड़े वाहनों को हटाने और उनकी नीलामी करने का निर्णय लिया गया था।
इसके बाद संभागीय परिवहन विभाग ने पांडेखोला, लक्ष्मेश्वर, लोअर मालरोड, अपर मालरोड, दुगालखोला, नरसिंह बाड़ी और धारानौला में 25 दोपहिया और चारपहिया वाहनों में स्टीकर चिपका दिए हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी आलोक कुमार जोशी ने बताया कि वाहन स्वामियों को इन्हें हटाने के निर्देश दिए गए हैं वाहनों को नहीं हटाने पर इनकी नीलामी कर दी जाएगी।