{"_id":"5bc61f5fbdec226956571a32","slug":"71539710815-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेगा संकल्प खेतवाल का बैंड...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेगा संकल्प खेतवाल का बैंड...
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा महोत्सव में बस चार दिन बचे हुए हैं। प्रशासन स्तर पर कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। 20 से 22 अक्तूबर तक आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में उत्तरांखड के कलाकारों से लेकर बॉलीवुड गायक तक अपनी गायकी प्रस्तुत करेंगे। खासकर उत्तराखंड के कलाकार संकल्प खेतवाल और मनुराज की बैंड टीम की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर के आने की खबर सुनकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
जीआइसी मैदान में होने वाले अल्मोड़ा महोत्सव के लिए बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर, चांद निजामी की टीम और संकल्प खेतवाल जैसे बड़े स्टारों ने आने के लिए हामी भर दी है। मोनाली ठाकुर 21 अक्तूबर को स्टार नाइट में अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं उत्तराखंड के गढ़वाल निवासी संकल्प खेतवाल का बैंड इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। बीते दिनों में स्टार प्लस में प्रसारित होने वाले कार्यक्रम दिल हैं हिंदुस्तानी में भी संकल्प खेतवाल और मनुराज की टीम ने काफी शोहरत बटोरी थी। संकल्प खेतवाल की स्टार नाइट 22 अक्तूबर को होगी। मशहूर कव्वाल चांद निजामी की टीम 20 अक्तूबर को कव्वाली प्रस्तुत करेगी।