{"_id":"5b59fe3d4f1c1bb35d8b58a2","slug":"71532624445-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन ने संभाला अल्मोड़ा डीएम का चार्ज, चितई और जागेश्वर में पूजा भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन ने संभाला अल्मोड़ा डीएम का चार्ज, चितई और जागेश्वर में पूजा भी की
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नवांगतुक जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बृहस्पतिवार को कोषागार का चार्ज लेने के साथ ही अल्मोड़ा जिला का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र में अल्मोड़ा की जो पहचान है उसे बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने चितई और जागेश्वर धाम में पूजा भी की।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागंतुक जिलाधिकारी ने कोषागार का निरीक्षण किया। नितिन सिंह भदौरिया 2011 बैच के आईएएस हैं। इससे पूर्व वह अपर सचिव भ्रष्टाचार उन्मूलन और जनसेवा और निदेशक एनआरएचएम, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम हरिद्वार आदि कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने पर्यटन, कृषि, उद्यान आदि को प्राथमिकता देने और इन व्यवसायों से जुड़े लोगों को हर संभव सुविधाएं प्रदान करने की बात कही।
साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश देते हुए जन समस्याओं की ओर ध्यान देने को कहा। उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने पर जोर दिया। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने चितई गोलज्यू दरबार और जागेश्वर धाम में पूजा की। उन्होंने कहा कि चितई और जागेश्वर में पार्किंग की समस्या के निदान के लिए ठोस कार्य योजना तैयार की जाएगी। श्रावणी मेले की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मंदिरों में विशेष सफाई व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान स्थानी पुजारियों, लोगों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर सीडीओ मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया, एसडीएम विवेक रॉय समेत विभागों के अधिकारी मौजूद थे।