{"_id":"5b0851a34f1c1bf86e8b49fe","slug":"71527271843-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटोली के जंगल में लगी आग, बुझाने में जुटे वन कर्मचारियों के पसीने छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटोली के जंगल में लगी आग, बुझाने में जुटे वन कर्मचारियों के पसीने छूटे
Updated Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जंगलों में आग लगने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। नगर से सटे सिटोली के जंगल में आग लगने से करीब डेढ़ हेक्टेयर वन संपदा जल गई है। वन कर्मचारी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आग नहीं बुझ सकी है। इधर बीते दिन भी कई जगह जंगलों में आग लगने की घटनाएं हुई। इस दौरान एक फायर कर्मचारी भी झुलस गया।
धार की तूनी के पास सिटोली के जंगल में आग लगने की घटना सामने आयी है। सिटोली के निचले इलाके से सटे गांव के आसपास से लगी आग ऊपर की ओर फैल चुकी है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे लेकिन शुक्रवार सुबह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग से चारों ओर धुंध भी फैली हुई है। रेंजर संचिता वर्मा ने बताया कि सिटोली के जंगल में काफी आग लगी है। सुबह से कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन ग्रामीणों की मदद नहीं मिल पा रही है। सिटोली में डेड़ हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के दस कर्मचारी लगातार आग बुझाने का काम कर रहे हैं। इधर मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव ने बताया कि चितई पेटशाल के पास जंगल में गुरुवार को आग लगने की घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर कर्मचारी नागेंद्र प्रताप, हेम चंद्र, खुशाल भरती आदि मौके को रवाना हुए। काफी प्रयास के बाद आग बुझाने में सफलता मिली, लेकिन इस दौरान आग बुझाते समय फायरमैन हेम चंद्र पांडे का हाथ जल गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।