{"_id":"5ae35b6c4f1c1b3b0a8b6d33","slug":"71524849516-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगालखोला के ग्रामीणों ने आम बैठक का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगालखोला के ग्रामीणों ने आम बैठक का बहिष्कार किया
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत दुगालखोला को पालिका में शामिल करने के खिलाफ ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आज ग्राम पंचायत की आम बैठक का बहिष्कार कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पालिका में शामिल नहीं होना चाहते हैं।
आम बैठक में हवालबाग ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी भगवान दुर्गापाल और ग्राम पंचयात विकास अधिकारी रमेश राम भी पहुंचे थे, लेकिन ग्राम प्रधान मीरा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बैठक का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत दुगालखोला को जबरदस्ती पालिका में मिलाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण छह महीने से विरोध कर रहे हैं।
आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सांसद और विधायक के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में ग्रामीण पालिका में शामिल नहीं होना चाहते हैं। यदि इसके बाद भी ग्राम पंचायत को जबरदस्ती पालिका में मिलाया गया तो पालिका के साथ ही अन्य चुनावों का बहिष्कार भी किया जाएगा और जनप्रतिनिधियों के गांव में आने पर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
बहिष्कार करने वालों में प्रधान मीरा देवी, घनश्याम गुरुरानी, जानकी गुरुरानी, केसी जोशी, हरीदत्त कांडपाल, प्रमोद दफौटी आदि शामिल थे।