फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छल का बदला लेने को जनता तैयार : तिवारी

छल का बदला लेने को जनता तैयार : तिवारी

Tue, 13 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
छल का बदला लेने को जनता तैयार : तिवारी
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में एक बार फिर जनता सत्ताधारियों द्वारा पिछले 18 वर्षों से किए गए छल का बदला लेने को तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तराखंड के सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्कृति, ट्रेड यूनियनों से स्थायी राजधानी पर अपना पक्ष सार्वजनिक करने का आह्वान किया है। बजट सत्र में स्थायी राजधानी के मामले पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन


गैरसैंण में महा पंचायत और महरौली से लौटे तिवारी ने कहा कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड के साथ कांग्रेस, भाजपा और उनके साथ सत्ता में भागीदारी करने वाले राजनीतिक दलों द्वारा किए गए विश्वासघात से जनता आक्रोशित है। एक बार फिर राज्य आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन शुरू होने की परिस्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की अवधारणा और आत्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य आंदोलन से लेकर आज तक इस राज्य में दमन, उत्पीडन, लूट खरोट की ताकतों को परास्त करना गैरसैंण आंदोलन का लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए राज्य में एक सशक्त राजनीतिक विकल्प की जरूरत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed