{"_id":"59e77c9a4f1c1b79548b8076","slug":"71508342938-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे ठप रही बिजली, व्यापारी और आम लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे ठप रही बिजली, व्यापारी और आम लोग रहे परेशान
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बुधवार को नगर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली गुल रही। करीब दो घंटा बिजली गुल होने से व्यवसायियों के अलावा आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान फोटो स्टेट, साइबर कैफे समेत इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिक उत्पादों की खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को मायूस होना पड़ा।
सुबह करीब 11 बजे से बाजार, मालरोड, खत्याड़ी, लक्ष्मेश्वर, पोखरखाली, रानीधारा, नरसिंहबाड़ी, धारानौला समेत कई इलाकों में बिजली ठप रही। दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को निराश होना पड़ा। खासकर बिजली से चलने वाले उत्पादों की खरीदारी प्रभावित हुई। सरकारी कार्यालयों, साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानों में पहुंचे ग्रामीण और नगर क्षेत्र के लोगों को भी इस परेशानी झेलनी पड़ी।
हालांकि दिन में करीब दो बजे बिजली आपूर्ति सुचारू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इधर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता डीएस पांगती ने बताया कि दीपावली पर्व के दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए बुधवार को नगर के बख, खत्याड़ी और लक्ष्मेश्वर स्थित तीनों बिजलीघरों में फ्यूज बदलने का कार्य किया गया। जिसके कारण कुछ देर के लिए नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही।