{"_id":"597f68d74f1c1baf328b49eb","slug":"71501522135-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रपटने से चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रपटने से चालक गंभीर रूप से घायल
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। डीनापानी के पास सोमवार शाम को एक बाइक असंतुलित होकर सड़क पर रपट गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आनंद सिंह बिष्ट (30) पुत्र खीम सिंह बिष्ट निवासी मटेना डीनापानी सोमवार शाम को बाइक (डीएल 3 एस सीबी 4334) से अल्मोड़ा बाजार से अपने घर लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे बाइक असंतुलित होकर डीनापानी के पास सड़क किनारे रपट गई। दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आनंद सिंह बिष्ट के सिर पर गंभीर चोट आई है। बताया गया है कि उसने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने 108 के माध्यम से घायल को बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।