फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   677 students left the written exam for Forest Inspector in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में 677 ने छोड़ी वन दरोगा की लिखित परीक्षा

Sun, 22 Jun 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 22 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
677 students left the written exam for Forest Inspector in Almora
अल्मोड़ा के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की चेकिंग करता सुरक्षा कर्मी।स्वयं
अल्मोड़ा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आोग की वन दरागो पदो की लिखित परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले के आठ केंद्रों पर पंजीकृत कुल 2419 परीक्षार्थियों में से 1742 ने परीक्षा दी, जबकि 677 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


आर्य कन्या इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पंजीकृत 312 परीक्षार्थियों में से 240 ने परीक्षा दी जबकि 72 अनुपस्थित रहे। आरएएसजीजीआईसी में 355 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 264 ने परीक्षा दी जबकि 91 गैरहाजिर रहे। रैमजे इंटर कॉलेज में पंजीकृत 288 परीक्षार्थियों में से 217 ने परीक्षा दी, 71 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्प्रिंग डेल्स स्कूल में 240 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 174 ने परीक्षा दी, 66 गैरहाजिर रहे। एसएसजे परिसर लोअर कैंपस में पंजीकृत 288 में से 216 ने परीक्षा दी, 72 अनुपस्थित रहे। मिडिल कैंपस में पंजीकृत 288 में से 189 ने परीक्षा दी, 99 गैरहाजिर रहे। अपर कैंपस में 288 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 218 ने परीक्षा दी, 70 अनुपस्थित रहे। विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा में पंजीकृत 360 में से 224 ने परीक्षा दी जबकि 136 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक हुई। सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed