फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   650 Truck goes on Strike

Almora News: अल्मोड़ा-बागेश्वर में 650 से ट्रक के पहिये थमे

Tue, 05 Dec 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 05 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
650 Truck goes on Strike
अल्मोड़ा में अपने ट्रक खड़े कर प्रदर्शन करते ट्रक संचालक। संवाद - फोटो : Samvad
आपूर्ति लड़खड़ाई, ट्रक संचालकों की हड़ताल के चलते जिले में नहीं पहुंच सकी निर्माण व अन्य सामग्री, लोग रहे परेशान
विज्ञापन


अल्मोड़ा/बागेश्वर। ट्रक मालिकों और संचालकों की हड़ताल से अल्मोड़ा और बागेश्वर में करीब 650 ट्रक के पहिये जाम रहे। मैदानी क्षेत्रों से निर्माण व अन्य सामग्री नहीं पहुंच सकी। इनमें निर्माण सरिया, सीमेंट, ईंट आदि प्रमुख हैं। ट्रक से सामान लोड और अनलोड करने वाले श्रमिकों की दिहाड़ी प्रभावित हुई। वहीं, बागेश्वर के बाजारों में सब्जियों का आंशिक संकट रहा।
मंगलवार को ट्रक मालिकों और संचालकों ने पुलिस विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के साथ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर ट्रक का संचालन रोकते हुए लोधिया के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक वे ट्रक का संचालन नहीं करेंगे। वहीं, मैदानी क्षेत्रों से निर्माण व अन्य सामग्री जिले में पहुंचाने वाले 250 से अधिक ट्रक के पहिए जाम होने से आपूर्ति लड़खड़ा गई। प्रदर्शन करने वालों में संदीप श्रीवास्तव, आनंद रावत, लाल सिंह जलाल, हरीश बिष्ट, रवि जोशी, रविंद्र सिंह, मनोज लटवाल, ललित सिंह जलाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन

1500 से अधिक मजदूरों को नहीं मिली दिहाड़ी
अल्मोड़ा। मैदानी क्षेत्रों से निर्माण व अन्य सामग्री लेकर जिले में पहुंचे ट्रक 1500 से अधिक मजदूरों की दिहाड़ी का जरिया हैं। मंगलवार को एक भी ट्रक निर्माण सामग्री लेकर जिले में नहीं पहुंचा। ऐसे में मजदूरों के हाथों को काम नहीं मिला और वे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर और गरुड़ में 400 ट्रक हड़ताल पर

गरुड़ (बागेश्वर)। देवभूमि ट्रक ओनर्स के बैनर तले जिले के करीब 400 ट्रक का संचालन बंद रहा। इससे स्थानीय बाजारों में सब्जी का स्टॉक खत्म हो गया। इससे विवाह समारोह वाले अधिक प्रभावित हुए। खड़िया खान और इसके श्रमिक दिनभर खाली रहे। बागेश्वर से एक भी ट्रक सोप स्टोन लेकर हल्द्वानी रवाना नहीं हुआ। ट्रक यूनियन के अलग-अलग दल हड़ताल को सफल बनाने के लिए हल्द्वानी, रानीखेत, रामनगर और चमोली गए। इधर, निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों की आंशका को देखते हुए कई ठेकेदारों ने निर्माण स्थगित कर दिए हैं।

देव भूमि ट्रक ओनर्स के जिलाध्यक्ष दिनेश बिष्ट और महामंत्री प्रकाश रावल ने हल्द्वानी से बताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन के संजय फर्स्वाण, बलवंत सिंह रावत, गिरीश बोरा, कुंदन सिंह कबडोला, महेंद्र सिंह रावल, कुंदन सिंह नेगी, जनार्दन लोहुमी, कंचन थायत ने सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed