Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   65% of the work on the construction of critical care has been completed.

Almora News: क्रिटिकल केयर निर्माण का 65 प्रतिशत कार्य हुआ पूरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
65% of the work on the construction of critical care has been completed.

विज्ञापन

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से चार किमी दूरी पर 12.25 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट का 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल पिथौरागढ़ ने नवंबर 2024 में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य शुरू किया था। विभाग ने मार्च 2026 से कार्य पूरा करने का दावा किया है।
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव खोली में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 बेड का क्रिटकल केयर यूनिट का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल पिथौरागढ़ ने 30 नवंबर 2024 को निर्माण कार्य शुरू किया। अब तक क्रिटिकल केयर के चार मंजिला भवन के स्ट्रैक्चर का निर्माण पूरा हो गया है। इन दिनों भवन में विद्युतीकरण और पानी की लाइन बनाने का कार्य किया जा रहा है। जेई पंकज मेहता ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

दीपावली के लिए अधिकांश मजदूर अवकाश पर गए हुए हैं। लौटने के बाद भवन की फिनिशिंग और टाइलीकरण का कार्य किया जाएगा। दरवाजे और रंग-रोगन कर भवन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....कोट


क्रिटिकल केयर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग की ओर से कार्य की नियमित निगरानी की जारी है। कार्यदायी संस्था को मानकों के अनुरूप गुणवत्ता का ध्यान रखने और तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

.....डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed