{"_id":"5e35c49d8ebc3e680e4cf46a","slug":"64-crore-business-affected-by-two-day-strike-almora-news-hld371837365","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की हड़ताल से 64 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की हड़ताल से 64 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हड़ताल के दौरान एकत्र विभिन्न बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। बैंकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। नौ यूनियनों से जुड़े बैंक कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं दो दिन की हड़ताल से अल्मोड़ा में 40 और बागेश्वर जिले में 24 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर मार्च में तीन दिवसीय हड़ताल और एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी।
ये हैं मांगें
- बैंक कर्मचारियों ने एक नवंबर 2017 से लंबित 11वां वेतन समझौता लागू करने
- पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने
- सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले लाभों पर इनकम टैक्स की पूर्व छूट देने
- ठेके पर रखे गए कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने
- पारिवारिक पेंशन में सुधार कर उसे तर्क संगत बनाने
- बैंकों में अधिकारियों के कार्य की समय सीमा तय करने
- सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग करने
- स्टाफ कल्याणकारी गतिविधियों के लिए फंड का निर्धारण परिचालन लाभ के आधार पर करने
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करने वालों में एसबीआई अधिकारी यूनियन के क्षेत्रीय सचिव मोहन चंद्र कांडपाल के अलावा बैंक शाखा सचिव नरेश सिंह रावत, स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव प्रफुल्ल चंद्र जोशी, आंचलिक सचिव अनूप साह, ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन सिंह मर्तोलिया, केनरा बैंक शाखा प्रबंधक नवीन बरफाल, अर्जुन वाल्मीकि, मोहम्मद यासर अंसारी, पंकज पवार, मुकुल चौहान, भूपाल मेहता, सुमित कश्यप, दीप चंद्र पांडे, गिरीश धर्मशक्तू, मनोज मेहता, कविता त्रिपाठी, वेदिका जोशी के अलावा एसबीआई, पीएनबी, बॉब, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, कारपोरेशन बैंक, ओरियंटल बैंक, केनरा बैंक आदि बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे। बागेश्वर में हड़ताल करने वालों में सुदर्शन रौतेला, प्रकाश चंद्र, हीरा पपोला, जीवन गिरि, संजीव कुमार, अंकित कुमार, कमल किशोर, सुरेंद्र सिंह, जगदीश राम, संजीव भारती आदि थे। रानीखेत में प्रदर्शन करने वालों में अंकित जगाती, मनीष साह, विजय जोशी, प्रेम चंद्र, दर्शन लोहिया आदि थे।
एटीएम में नहीं मिले पैसे, आज छुट्टी कटेगी कैसे
अल्मोड़ा/रानीखेत/भतरौंजखान। बैंक हड़ताल के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकांश एटीएम खाली रहे। लोगों को पैसे के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीण इलाकों में जहां एक बैंक है वहां लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। भतरौंजखान में भारतीय स्टेट बैंक का एकमात्र एटीएम भी बंद था जिससे लोगों को परेशानी और बढ़ गई हालांकि उत्तराखंड ग्रामीण और अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक खुले हुए थे, लेकिन जिनके एसबीआई में खाते थे उन लोगों को परेशान होना पड़ा। उधर रानीखेत और द्वाराहाट में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
बैंक कर्मियों पर सोमवार को बढ़ेगा लोड
अल्मोड़ा। दो दिन की हड़ताल के बाद सार्वजनिक अवकाश के कारण रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अब बैंक सोमवार तीन फरवरी को खुलेंगे। लेकिन नो वर्क नो पे के कारण हड़ताल में रहे बैंक कर्मचारियों को सोमवार को अतिरिक्त कार्य करना पड़ेगा। इससे बैंक कर्मचारियों पर लोड पहले से काफी अधिक रहेगा। बैंक खुलने पर वेतन, पेंशन के लिए अधिक भीड़ होने की संभावना है। इसके अलावा जीएसटी चालान, लोन से संबंधित कार्यों की भी अधिकता रहेगी। संवाद