{"_id":"5cb6110bbdec2213ef2d3a60","slug":"61555435787-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यालीधार में 33\/11 केवीए का पावर हाउस स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यालीधार में 33/11 केवीए का पावर हाउस स्वीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए स्यालीधार में बिजली घर के समीप 33/11 केवीए का नया पावर हाउस बनेगा। इसके अलावा ताकुला में 4.15 करोड़ लागत से 10 एमवीए का पावर हाउस भी बनाया जा रहा है। इससे नगर के साथ ही ताकुला क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।
शहर और आसपास के क्षेत्रों में आबादी बढ़ती जा रही है। वर्तमान में अल्मोड़ा के स्यालीधार में 60एमवीए क्षमता का बिजली घर है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए स्यालीधार में नया पावर हाउस स्वीकृत किया गया है। पांडेखोला में मेडिकल कॉलेज, कलक्ट्रेट भवन निर्माणाधीन हैं।
वर्तमान में विकास भवन वहीं संचालित हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने इंट्रीग्रेडेट पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) तहत अल्मोड़ा के स्यालीधार में 33/11 केवीए का एक और पावर हाउस स्वीकृत किया है। बिजली विभाग ने स्यालीधार में पिटकुल कार्यालय के समीप पावर हाउस के लिए भूमि का चयन भी कर लिया है। आईपीडीएस के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद निविदा प्रक्रिया शुरू कर बिजली घर का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर ताकुला और आसपास के क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। अब तक ताकुला क्षेत्र को बागेश्वर जिले के काफलीगैर से बिजली आपूर्ति होती है। विद्युत खंड द्वितीय खंड हल्द्वानी द्वारा ताकुला में 4.15 करोड़ लागत से 10 एमवीए क्षमता के सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। खंड के अधिशासी अभियंता बीएम भट्ट ने बताया कि सब स्टेशन का निर्माण कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सब स्टेशन का निर्माण होने से ताकुला और अन्य क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होगी।