{"_id":"5c251e29bdec2256a6312aad","slug":"61545936425-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में हुई चोरियों का जल्द पर्दापाश करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में हुई चोरियों का जल्द पर्दापाश करे पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों में हुई चोरियों का पर्दाफाश करने की मांग को लेकर व्यापारियों और जन अधिकार मंच के शिष्टमंडल ने कलक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि काफी लंबा समय बीतने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय साह रिक्खू के नेतृत्व में अधिकारियों से मिले शिष्टमंडल ने कहा कि चोरियों का पर्दाफाश नहीं होने से व्यापारी समाज और आम जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। लोगों का पुलिस से विश्वास खत्म हो रहा है। चोरों और ठगों के हौसले बुलंद हैं। वहीं पुलिस प्रशासन चोरी के नाम पर व्यापारियों के होटल, गेस्ट हाउसों और रेस्ट्रोरेेंटों में चेकिंग करने के बहाने व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है और उनका शोषण कर रही है। जिसे व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। शिष्टमंडल में जगमोहन बिष्ट, मोहन सिंह, दिनेश जोशी, राजेश पालनी, विजय राजेश्वरी, हरेंद्र सिंह मेर, रमेश मेर, दीवान सिंह, नितिन पंत, विनोद तिवारी, राजेंद्र वर्मा, नितिन खोलिया आदि शामिल थे।
इधर जन अधिकार मंच के शिष्टमंडल ने भी जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन देकर नगर में गत दिनों हुई चोरियों का पर्दाफाश करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाएं बढ़ गई है पर पुलिस प्रशासन चोरियों का पर्दाफाश करने में नाकाम साबित हो रहा है। सीसीटीवी देखने के बाद भी चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है। मांग उठाई की वार्डों में वार्ड प्रहरी नियुक्त किए जाएं। जिसे पालिका अथवा जिला प्रशासन नियत मानदेय पर नियुक्त करे, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगे। शिष्टमंडल में केवल सती, मनोज सनवाल, अनुराग तिावरी, अमित मल्होत्रा, रवींद्र बिष्ट, प्रकाश चंद्र, डीडी शर्मा आदि शामिल थे।