{"_id":"5c1fd3a4bdec2256a87149ca","slug":"61545589668-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की अल्मोड़ा-दिल्ली प्रात: कालीन सेवा बंद, दो सेवाएं हुई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की अल्मोड़ा-दिल्ली प्रात: कालीन सेवा बंद, दो सेवाएं हुई स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम की अल्मोड़ा रोडवेज स्टेशन से सुबह सात बजे संचालित होने वाली अल्मोड़ा-दिल्ली सेवा बंद होने से पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान हैं। इस कारण डिपो को प्रतिमाह करीब चार लाख रुपये से अधिक का घाटा झेलना पड़ रहा है। रविवार को अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-बेतालघाट सेवा भी स्थगित हो गई। इस कारण यात्री काफी परेशान रहे।
नगर के माल रोड स्थित रोडवेज स्टेशन से सुबह सात बजे रोडवेज की अल्मोड़ा- दिल्ली बस सेवा संचालित होती थी जो शाम के सात बजे दिल्ली बस स्टेशन पहुंचती थी। दिल्ली से दूसरे दिन प्रात: सात बजे यह सेवा अल्मोड़ा को चलती थी जो शाम के पांच बजे अल्मोड़ा पहुंचती थी। चालकों की भारी कमी के कारण यह सेवा बंद कर दी गई है। इस कारण डिपो को प्रतिमाह चार लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हो रहा है। अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए कई यात्री सुबह की यात्रा करते हैं। दिल्ली के लिए अब सुबह के समय रोडवेज की कोई भी सेवा संचालित नहीं की जा रही है। इस कारण पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब अल्मोड़ा से दिल्ली के लिए दिन के एक बजे से सेवा संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में चालक तथा परिचालकों का भारी अभाव बना हुआ है। चालकों की कमी के कारण रविवार को अल्मोड़ा-मासी, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली सेवा भी स्थगित हो गई। इस कारण मासी, बेतालघाट आदि स्थानों को जाने वाले यात्री परेशान रहे। मजबूरन यात्रियों को निजी वाहनों में मंहगा किराया देकर सफर करना पड़ा है। चालकों की कमी के कारण रोडवेज की सेवाएं आए दिन स्थगित हो रही हैं।
विज्ञापन
कोट
उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो में चालक और परिचालकों की कमी बनी हुई है। चालक नहीं होने के कारण कई बार सेवाए स्थगित हो रही हैं। चालकों की कमी दूर होने पर अल्मोड़ा-दिल्ली सेवा को पुन: शुरू कर दिया जाएगा।
केसी जोशी, स्टेशन प्रभारी रोडवेज स्टेशन अल्मोड़ा।