{"_id":"5bd74662bdec22722526d3e8","slug":"61540834914-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्ट ब्लॉक के तीन दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्ट ब्लॉक के तीन दर्जन गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। ठंड के मौसम में भी सल्ट विकासखंड के तीन दर्जन से अधिक गांवों में तीन दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। इस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंपों में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट रही है। इसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
गुलार-करगेत पेयजल योजना से क्षेत्र के कई गांवों में जलापूर्ति होती है। यह योजना काफी पुरानी है और वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण हालत में है। कई स्थानों पर सड़क निर्माण हो रहा है। इस कारण पेयजल लाइन के स्थान में परिवर्तन किया जा रहा है। इस कारण गत तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है।
योजना से जुड़े मौलेखाल, शशिखाल, जालीखान, कपड़ाढैया, तहसील चौक, तहसील परिसर, प्रेमनगर, मौहरखेत, सकरखोला, घसकोट, मैठानी, देवायल, पोखरी, वैला, करगेत, कालीगांव, नकुचिया, मवलगांव, देवीखाल, रणथंबल समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है।
विज्ञापन
ठंड के मौसम में पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण दो से तीन किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों तथा हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं।
जल स्रोतों और हैंडपंपों में सुबह से ही पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट जा रही है। इसके बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने सड़क से जुड़े इलाकों में पेयजल टैंकर से जलापूर्ति करने की मांग की है।