{"_id":"59d7c7ff4f1c1b70548b60f8","slug":"61507313663-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरा में राम और सीता जन्म के साथ रामलीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरा में राम और सीता जन्म के साथ रामलीला शुरू
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। श्री रामलीला कमेटी की ओर से चौरा (विश्वनाथ) में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन राम वंदना, रावण, विभीषण, कुंभकरण का वर मांगना, रावण अत्याचार, राम जन्म, सीता जन्म, विश्वामित्र का राम, लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांगना, ताड़िका वध, सुबाहु मारीच वध, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला देखने आसपास के गांवों से कई लोग पहुंचे थे।
मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने रामलीला का उद्घाटन किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष दुर्गा सिंह नेगी, व्यवस्थापक रतन सिंह बिष्ट, गोकुल गिरी, वरिष्ठ सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट, निर्मल जोशी, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे। बख, चौरा, पालड़ीगाड़, बजवाड़, खेर्दा, हुना, कत्यारी, झसियाटाना, गोलनाकरड़िया आदि गांवों से लोग रामलीला देखने आ रहे हैं। ब्यूरो